{"_id":"5f0eed6c8ebc3e635313ec2a","slug":"infosys-q1-results-net-profit-rises-12-percent-to-4233-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमाही नतीजे: 12 फीसदी बढ़कर 4233 करोड़ रुपये रहा इंफोसिस का शुद्ध लाभ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
तिमाही नतीजे: 12 फीसदी बढ़कर 4233 करोड़ रुपये रहा इंफोसिस का शुद्ध लाभ
Wed, 15 Jul 2020 05:20 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
infosys
- फोटो : PTI
भारत की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इंफोसिस ने बुधवार को जून तिमाही के नतीजे घोषित किए। इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 4233 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की कमान तिमाही में यह आंकड़ा 3798 करोड़ रुपये था। समेकित शुद्ध लाभ में 11.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
परिचालन से राजस्व 1.7 फीसदी बढ़कर 23,665 करोड़ रुपये हो गया। वहीं तिमाही-दर-तिमाही डॉलर का राजस्व 2.4 फीसदी गिरकर 3,121 मिलियन डॉलर रहा।
सीईओ सलील पारेख ने दिया बयान
तिमाही के दौरान मुद्रा राजस्व क्रमिक आधार पर दो फीसदी गिर गया। इस संदर्भ में कंपनी के सीईओ और एमडी सलील पारेख ने कहा कि, 'हमारे Q1 के परिणाम, ग्राहकों की व्यावसायिक प्राथमिकताओं की गहरी समझ के लिए एक स्पष्ट गवाही है। साथ ही यह इस अवधि के दौरान हमारे कर्मचारियों और नेतृत्व के उल्लेखनीय समर्पण को भी प्रदर्शित करता है।'
विज्ञापन
बढ़त पर बंद इंफोसिस का शेयर
आज इंफोसिस का शेयर 50.70 अंकों की तेजी के साथ यानी 6.47 फीसदी ऊपर 833.95 के स्तर पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में यह 799 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 783.25 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण ( बाजार हैसियत ) 3.53 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन