फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian Share market sensex opened above 40600 nifty also gained

40,600 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 से भी ऊपर

Thu, 07 Nov 2019 09:53 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 07 Nov 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Indian Share market sensex opened above 40600 nifty also gained

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 40,620.37 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला। इसमें 150.59 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त आई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.85 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 12,004.90 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

इसलिए आई बढ़त

केंद्र सरकार ने बुधवार को रियल एस्टेट क्षेत्र को बड़ी राहत दी थी, जिससे बाजार प्रभावित हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का एक विशेष फंड बनाने का एलान किया, जिसमें सरकार वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ) के तौर पर 10,000 करोड़ का योगदान देगी।

विज्ञापन


बाकी 15,000 करोड़ के फंड के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहयोग करेंगे। बाद में इसमें और भी संस्थान जुड़ सकेंगे व फंड की राशि भी बढ़ाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को इंफ्राटेल, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, जी लिमिटेड, सिप्ला, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टाटा स्टील, वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, बीपीसीए, एलएंडटी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो गुरुवार को ऑटो और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के शेयर शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 155.86 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद 40,625.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 55.05 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 12,021.10 के स्तर पर था। 

71.05 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.05 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.98 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 56.45 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 40,304.68 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.10 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 11,901.10 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2:12 बजे सेंसेक्स 297.23 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के बाद 40,545.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 85.45 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के बाद 12,002.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 221.55 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के बाद 40,469.78 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 43.80 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 11,961 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed