फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian Share market opening sensex nifty rise on thursday

290 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Thu, 31 Oct 2019 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 31 Oct 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
Indian Share market opening sensex nifty rise on thursday

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स उच्च स्तर पर पहुंच गया। दोपहर 2:15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 289.11 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के बाद 40,340.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.15 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के बाद 11,933.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। लाभांश वितरण कर (डीडीटी) खत्म होने और अमेरिका-चीन समझौते की संभावनाओं से सेंसेक्स 40,000 के पार चला गया। इससे पहले जून 2019 में सेंसेक्स ने 40,312 का स्तर छूकर रिकॉर्ड बनाया था।  

विज्ञापन

40,203.25 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 151.38 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 40,203.25 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46.35 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद 11,890.45 के स्तर पर खुला था।   

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को जी लिमिटेड, इंफोसिस, एसबीआई, ब्रिटानिया, सन फार्मा, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और विप्रो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें इंप्राटेल, यस बैंक, टाटा मोटर्स, टीसीएस, गेल, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो गुरुवार को सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें ऑटो, मीडिया, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 160.12 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के बाद 40,211.99 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 46.35 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद 11,890.45 के स्तर पर था। 

70.77 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 12 पैसे की बढ़त के बाद 70.77 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.89 के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को 39,969.68 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 137.84 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 39,969.68 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 59 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 11,845.85 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10:34 बजे सेंसेक्स 187.84 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद 40,019.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 55.30 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद 11,842.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 220.03 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के बाद 40,051.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 57.25 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 11,844.10 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed