फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian Share market opening on wednesday rupee lower against dollar

केंद्र सरकार के एलान के बाद बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स में 630 अंकों की बढ़त

Wed, 09 Oct 2019 09:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 09 Oct 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Indian Share market opening on wednesday rupee lower against dollar

बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली। दोपहर करीब 2:55 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 630.39 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के बाद 38,162.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 170.25 अंक यानी 1.53 फीसदी की बढ़त के बाद 11,296.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद बाजार में तेजी आई। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर के 17 फीसदी हो गया है। 

विज्ञापन

2:30 बजे यह था शेयर बाजार का हाल

दोपहर करीब 2:30 बजे सेंसेक्स 426.32 अंक यानी 1.14 फीसदी की बढ़त के बाद 37,958.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 121.85 अंक यानी 1.10 फीसदी की बढ़त के बाद 11,248.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे 37,836.14 के स्तर पर था सेंसेक्स 

दोपहर करीब 12:30 बजे सेंसेक्स 304.16 अंक यानी 0.81 फीसदी की बढ़त के बाद 37,836.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 88.40 अंक यानी 0.79 फीसदी की बढ़त के बाद 11,214.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 8.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के बाद 37,540.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 6.30 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद 11,132.70 के स्तर पर खुला था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को ब्रिटानिया, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एम एंड एम, और हिंदुस्तान युनिलीवर के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें बीपीसीएल, टाइटन, एचसीएल टेक, यस बैंक और गेल के शेयर शामिल हैं।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा हरे निशान पर खुले। वहीं आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी लाल निशान पर खुले। 

71.18 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 16 पैसे की गिरावट के बाद 71.18 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.02 के स्तर पर बंद हुआ था।

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 96.07 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 37,628.05 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 26.55 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 11,152.92 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला था बाजार

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 86.40 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के बाद 37,586.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 35.80 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 11,138.95 के स्तर पर था। दशहरा के उपलक्ष्य में मंगलवार को शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार में छुट्टी थी।

सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 141.33 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के बाद 37,531.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 48.35 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 11,126.40 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed