गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 80.76 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 38,097.19 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.80 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 11,280.50 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को भारती एयरटेल, ग्रासिम, रिलायंस, इंफोसिस, आईओसी, सन फार्मा, टीसीएस और हिंदुस्तान युनिलीवर के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें बीपीसीएल, यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और गेल के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो गुरुवार को सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
70.95 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 12 पैसे की बढ़त के बाद 70.95 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.07 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 8.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के बाद 37,540.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 6.30 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद 11,132.70 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर करीब 2:55 बजे सेंसेक्स 630.39 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के बाद 38,162.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 170.25 अंक यानी 1.53 फीसदी की बढ़त के बाद 11,296.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 645.97 अंक यानी 1.72 फीसदी की बढ़त के बाद 38,177.95 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 186.90 अंक यानी 1.68 फीसदी की बढ़त के बाद 11,313.30 के स्तर पर बंद हुआ था।