फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian Share market sensex above 40500 nifty also gained

40,500 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 12 हजार के पार

Wed, 06 Nov 2019 02:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 06 Nov 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Indian Share market sensex above 40500 nifty also gained

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में बढ़त देखी गई। दोपहर 2:12 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 297.23 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के बाद 40,545.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.45 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के बाद 12,002.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बैंकिंग शेयरों और इंफोसिस में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली

विज्ञापन

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 56.45 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 40,304.68 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.10 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 11,901.10 के स्तर पर खुला था।  

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को एम एंड एम, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, सिप्ला, यस बैंक, यूपीएल, आईओसी और बीपीसीएल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टाइटन, इंफ्राटेल, एचसीएल टेक, बजाज फिन्सर्व, टाटा स्टील, यस बैंक, आईशीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और ब्रिटानिया के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बुधवार को बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले। वहीं मीडिया, मेटल, फार्मा और रियल्टी हरे निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 63.62 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के बाद 40,311.85 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 5.70 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 11,911.50 के स्तर पर था। 

70.79 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 10 पैसे की गिरावट के बाद 70.79 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.69 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 55.33 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के बाद 40,357.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 29.65 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,970.95 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 53.73 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 40,248.23 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 24.10 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के बाद 11,917.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed