फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Indian Share market opening in green mark sensex nifty rise

बाजार में बढ़त जारी, फिर 40,000 के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Tue, 05 Nov 2019 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 05 Nov 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Indian Share market opening in green mark sensex nifty rise
शेयर बाजार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 55.33 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के बाद 40,357.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 29.65 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,970.95 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, कोल इंडिया, इंफ्राटेल, बजाज फिन्सर्व, वेदांता लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी लिमिटेड, सन फार्मा, गेल, इंफोसिस, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, यूपीएल, भारती एयरटेल, बीपीसीएल और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन

यस बैंक के शेयर में बढ़त

मंगलवार को सुबह 10:55 बजे 2.25 अंक यानी 3.40 फीसदी की बढ़त के बाद यस बैंक का शेयर 68.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 70.30 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को यह 66.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मंगलवार को एफएमसीजी, आईटी, मीडिया और रियल्टी लाल निशान पर खुले। वहीं बैंक, ऑटो, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 143.71 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के बाद 40,445.67 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 33.30 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 11,974.60 के स्तर पर था। 

70.85 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 70.85 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.77 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 150.62 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 40,315.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 53.20 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 11,943.80 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 136.93 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 40,301.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 54.55 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 11,945.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed