सपाट स्तर पर खुला बाजार, निफ्टी में गिरावट तो सेंसेक्स में मामूली बढ़त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 31.33 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 38,630.32 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.30 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के बाद 11,450.70 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को जी लिमिटेड, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिन्सर्व, टाटा मोटर्स, गेल, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें सिप्ला, इंफ्राटेल, ग्रासिम, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एम एंड एम और वेदांता लिमिटेड के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो गुरुवार को आईटी, मेटल, रियल्टी और फार्मा लाल निशान पर खुले। बढ़त वाले सेक्टर्स की बात करें, तो इनमें ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
71.38 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.38 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.43 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स 109.08 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 38,616.17 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36.65 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 11,464.95 के स्तर पर खुला था।
बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 92.90 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 38,598.00 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 43.25 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 11,471.55 के स्तर पर बंद हुआ था।