सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार
- दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
- सेंसेक्स 92.94 अंकों की बढ़त के बाद 41,952.63 के स्तर पर बंद हुआ।
- वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,362.30 के स्तर पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 92.94 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 41,952.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.75 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 12,362.30 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को वेदांता लिमिटेड, ब्रिटानिया, हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी, सिप्ला, जी लिमिटेड, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, इंडसइंड बैंक, यूपीएल, रिलायंस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, मेटल, आईटी, मीडिया, एफएमसीजी और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 37.14 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 41,822.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5.20 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 12,324.35 के स्तर पर खुला था।
सोमवार को 41,859.69 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 259.97 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के बाद 41,859.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 72.75 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 12,329.55 के स्तर पर बंद हुआ था।