फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   increase in price of Gold and silver on thursday

सोना-चांदी खरीदना हुआ सस्ता, जानें क्या हैं आज के दाम

Thu, 21 Nov 2019 05:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 21 Nov 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
increase in price of Gold and silver on thursday

गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई। ग्राहकों के लिए सोने का दाम सस्ता हो गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने के भाव में 53 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 39,007 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है।

विज्ञापन

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सिर्फ सोना ही नहीं, गुरुवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। गुरुवार को चांदी 20 रुपये सस्ती हुई, जिसके बाद चांदी का भाव 45,830 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

विज्ञापन

इसलिए कम हुई सोने-चांदी की कीमत

इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा है किपटेल ने बताया कि रुपये में डॉलर के मुकाबले मामूली सुधार के चलते सोने के दाम में गिरावट आई है। वहीं सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी का दाम कम हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोने की कीमत में मामूली तेजी आई, जिसके बाद यह 1472.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई, जिसके बाद यह 17.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। यूएस-चीन की राजनीतिक सरगर्मियों और ट्रेड डील की अनिश्चितताओं चलते वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed