फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Home First Finance Company IPO to open on 21 January know the details

निवेश का मौका: 21 जनवरी को खुलेगा इस साल का तीसरा IPO, जानिए कितने में मिलेगा शेयर

Tue, 19 Jan 2021 03:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 19 Jan 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
Home First Finance Company IPO to open on 21 January know the details
आईपीओ - फोटो : pixabay

बंधक वित्त पोषण कंपनी होम फर्स्ट फाइनेंस ने अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए कीमत का दायरा 517-518 रुपये प्रति शेयर तय किया और बताया कि आईपीओ 21 जनवरी को खुलेगा। इस साल यह तीसरा आईपीओ है। 

विज्ञापन


25 जनवरी को बंद होगा आईपीओ
भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) का आईपीओ इस समय खुला है, जबकि इंडिगो पेंट्स का आईपीओ 20 जनवरी को खुलेगा। कंपनी ने एक बयान में बताया कि होम फर्स्ट फाइनेंस का आईपीओ 1,153.71 करोड़ रुपये का है, जिसमें 265 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 888.71 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है। आईपीओ बोली के लिए 21 जनवरी को खुलेगा और 25 जनवरी को बंद होगा। 
विज्ञापन


इसके लिए इस्तेमाल की जाएगी राशि
बोली लगाने के लिए एंकर निवेशकों का हिस्सा 20 जनवरी को खुलेगा। होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी (एचएफएफसी) आईपीओ से मिली पूरी धनराशि का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। निर्गम का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए, 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए और 15 फीसदी गैर संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित है। कंपनी के शेयरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई में सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन पहले दिन किया गया 65 फीसदी सब्सक्राइब
आईआरएफसी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम को सोमवार को पहले दिन 65 फीसदी सब्सक्राइब किया गया। एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस पेशकश पर 1,24,75,05,993 शेयरों के मुकाबले 80,89,30,700 शेयरों के लिए बोली प्राप्त हुईं। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिये आरक्षित श्रेणी को नौ फीसदी और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों को 1.25 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी का यह आईपीओ 178.20 करोड़ शेयरों का है, जिसमें 118.80 करोड़ शेयरों का नया इश्यू और 59.40 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। 


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed