फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market live update on Maharashtra Haryana Election Result 2019 day

महाराष्ट्र में एनडीए के बढ़त से शेयर बाजार में तेजी,सेंसेक्स में 265 अंकों का उछाल

Thu, 24 Oct 2019 09:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Oct 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
share market live update on Maharashtra Haryana Election Result 2019 day
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्तूबर को हुए चुनावों के नतीजे आज यानी गुरुवार को घोषित किए जाने हैं, जिसका असर बाजार में देखने को मिल रहा है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 265.66 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के बाद 39,324.49 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.15 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के बाद 11,667.25 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को एचसीएल टेक, यस बैंक, बजाज फिन्सर्व, एचडीएफसी, ब्रिटानिया, वेदांता लिमिटेड, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें ओएनजीसी, ग्रासिम, आईओसी, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, इंफ्राटे, गेल और बीपीसीएल के शेयर शामिल हैं।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो गुरुवार को ऑटो और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। वहीं मेटल, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 164.18 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 39,223.01 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 57.55 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 11,661.65 के स्तर पर था। 

70.80 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 11 पैसे की बढ़त के बाद 70.80 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन 39058.83 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 39058.83 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 16 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11604 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। 

बुधवार को लाल निशान पर खुला हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 36.97 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 38,926.87 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.15 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 11,575.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed