{"_id":"6205f125b059123c996aa6de","slug":"great-opportunity-to-buy-gold-and-silver-there-has-been-a-big-fall-in-price-of-precious-metals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Latest Rate: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट, यहां जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Latest Rate: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट, यहां जानें ताजा भाव
Fri, 11 Feb 2022 10:47 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:47 AM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update Today: एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत में 0.47 फीसदी की गिरावट आई है, जिसके बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 48,723 रुपये पर आ गई है। वहीं चांदी की कीमत भी 1.42 फीसदी टूटकर 62,366 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोना चांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके पास शानदार मौका है। सोने की कीमत में आज 0.47 फीसदी की गिरावट आई है, जिसके बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 48,723 रुपये पर आ गई है। वहीं चांदी की कीमत भी 1.42 फीसदी टूटकर 62,366 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन