{"_id":"5763c5244f1c1be53811c812","slug":"govt-put-tax-on-sugar-export-to-curb-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई काबू करने के लिए सरकार ने चीनी पर लगाया 20 फीसदी निर्यात शुल्क","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
महंगाई काबू करने के लिए सरकार ने चीनी पर लगाया 20 फीसदी निर्यात शुल्क
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Jun 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई को काबू करने के लिए सरकार ने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। चीनी की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने इसके निर्यात पर 20 फीसदी का निर्यात शुल्क लगा दिया है। चीनी की कीमतें बाजार में फिलहाल 40 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।
विज्ञापन
सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब टमाटर, गेहूं और दाल सहित विभिन्न कमोडिटी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘चीनी की घरेलू कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने कच्चे, सफेद या रिफाइंड चीनी के निर्यात पर 20 फीसदी का निर्यात शुल्क लगाने का निर्णय किया है।’
विज्ञापन
बयान के अनुसार, यह निर्णय सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (सीबीईसी) द्वारा अधिसूचित किया गया है। चीनी की वैश्विक कीमतों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी को देखते हुए निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए यह शुल्क लगाया गया है। हालांकि, यह निर्यात शुल्क खाद्य मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित 25 फीसदी के मुकाबले कम है। वहीं बाजार के जानकारों ने सरकार के इस कदम को देर से उठाया कदम करार दिया है।
विज्ञापन