फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Google parent company alphabet share increase 10 percent

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में 10 फीसदी का उछाल, तीन गुना बढ़ा मुनाफा

Sat, 27 Jul 2019 04:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 27 Jul 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Google parent company alphabet share increase 10 percent
Sundar Pichai (फाइल फोटो)

शुक्रवार को गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में 9.6 फीसदी की बढ़त आई। इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण 75 अरब डॉलर यानी 5.17 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 864.5 अरब डॉलर यानी 59.65 लाख करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन

इसलिए आया शेयर में उछाल

बता दें कि जुलाई 2015 के बाद यह अल्फाबेट के शेयर में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। दरअसल गुरुवार को कंपनी ने तिमाही नतीजे घोषित किए थे, जिसके बाद शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला। अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे ही अल्फाबेट के शेयर में आए उछाल का मुख्य कारण है। 

विज्ञापन

तीन गुना बढ़ा कंपनी का मुनाफा

पिछले साल यानी 2018 के मुकाबले 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में अल्फाबेट का मुनाफा तीन गुना बढ़ा है। अल्फाबेट को अप्रैल-जून तिमाही में 9.9 अरब डॉलर यानी 68,000 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यह 19 फीसदी बढ़कर 38.9 अरब डॉलर हो गया है। वहीं कंपनी का एडवरटाइजिंग रेवेन्यू 32.6 अरब डॉलर हो गया है। गूगल के क्लाउड बिजनेस में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

59.65 लाख करोड़ रुपये है अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण

दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण की बात करें, तो सर्वाधिक बाजार पूंजीकरण माइक्रोसॉफ्ट    का है। माइक्रोसॉफ्ट     का बाजार पूंजीकरण 74.73 लाख करोड़ रुपये है। अमेजन इस सूची में दूसरे स्थान पर है। अमेजन का बाजार पूंजीकरण 66 लाख करोड़ रुपये है। वहीं एपल का बाजार पूंजीकरण 65.95 लाख करोड़ रुपये है। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से अल्फाबेट अमेरिका की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण 59.65 लाख करोड़ रुपये है। वहीं फेसबुक का बाजार पूंजीकरण 39.34 लाख करोड़ है। 



इस संदर्भ में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का कहना है कि क्लाउड बिजनेस का सालाना रेवेन्यू आठ अरब डॉलर पहुंच चुका है। गूगल प्रॉपर्टीज पर पेड क्लिक्स में भी सालाना आधार पर 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed