गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में 10 फीसदी का उछाल, तीन गुना बढ़ा मुनाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में 9.6 फीसदी की बढ़त आई। इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण 75 अरब डॉलर यानी 5.17 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 864.5 अरब डॉलर यानी 59.65 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
इसलिए आया शेयर में उछाल
बता दें कि जुलाई 2015 के बाद यह अल्फाबेट के शेयर में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। दरअसल गुरुवार को कंपनी ने तिमाही नतीजे घोषित किए थे, जिसके बाद शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला। अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे ही अल्फाबेट के शेयर में आए उछाल का मुख्य कारण है।
तीन गुना बढ़ा कंपनी का मुनाफा
पिछले साल यानी 2018 के मुकाबले 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में अल्फाबेट का मुनाफा तीन गुना बढ़ा है। अल्फाबेट को अप्रैल-जून तिमाही में 9.9 अरब डॉलर यानी 68,000 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यह 19 फीसदी बढ़कर 38.9 अरब डॉलर हो गया है। वहीं कंपनी का एडवरटाइजिंग रेवेन्यू 32.6 अरब डॉलर हो गया है। गूगल के क्लाउड बिजनेस में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है।
59.65 लाख करोड़ रुपये है अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण
दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण की बात करें, तो सर्वाधिक बाजार पूंजीकरण माइक्रोसॉफ्ट का है। माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण 74.73 लाख करोड़ रुपये है। अमेजन इस सूची में दूसरे स्थान पर है। अमेजन का बाजार पूंजीकरण 66 लाख करोड़ रुपये है। वहीं एपल का बाजार पूंजीकरण 65.95 लाख करोड़ रुपये है। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से अल्फाबेट अमेरिका की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। अल्फाबेट का बाजार पूंजीकरण 59.65 लाख करोड़ रुपये है। वहीं फेसबुक का बाजार पूंजीकरण 39.34 लाख करोड़ है।
इस संदर्भ में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का कहना है कि क्लाउड बिजनेस का सालाना रेवेन्यू आठ अरब डॉलर पहुंच चुका है। गूगल प्रॉपर्टीज पर पेड क्लिक्स में भी सालाना आधार पर 28 फीसदी का इजाफा हुआ है।