फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold still remains at 38k mark, silver down by 290 rupees

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, फिर भी 38 हजार के है पार

Fri, 09 Aug 2019 05:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 09 Aug 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
gold still remains at 38k mark, silver down by 290 rupees
गहने खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि फिर भी यह रिकॉर्ड स्तर पर रहा। गुरुवार को सोने की कीमत 38 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चली गई थी। शुक्रवार को कीमत में 140 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन

इतनी रही सोने की कीमत

शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। दिल्ली में  99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 140 रुपये की गिरावट के साथ 38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 140 रुपये की ही गिरावट के साथ 38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 28,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।

विज्ञापन

चांदी की कीमतों की यह रहा हाल

चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। भाव 290 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 44010 पर आ गए। व्यापारियों का तर्क है कि मांग में कमजोरी के कारण ऐसा देखने को मिल रहा है। साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 665 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 43,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 88,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,504 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, चांदी भी तेजी के साथ  17.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed