{"_id":"624a70b1ffc1d459c86aa98c","slug":"gold-silver-rate-update-in-hindi-gold-slips-silver-down-know-latest-price-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, आज दोनों के भाव में जबरदस्त गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका, आज दोनों के भाव में जबरदस्त गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट
Mon, 04 Apr 2022 09:45 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:45 AM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update In INR: सोने और चांदी के भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। जहां एक ओर सोने का दाम एमसीएक्स पर 0.25 फीसदी गिरकर 51,475 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी के भाव में 0.23 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,582 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। लेकिन घर ने निकलने से पहले इनके ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा सोमवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.25 फीसदी गिरकर 51,475 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गई है, वहीं चांदी के दाम में 0.23 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,582 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
इस तरह चेक करते हैं शुद्धता
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जानें अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन