फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Rate Update Gold slips silver plunges latest price in INR

Gold Silver Price Today: आज सस्ता हुआ सोना, चांदी का भाव भी टूटा, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Tue, 07 Jun 2022 09:40 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Jun 2022 09:40 AM IST
सार

Gold Silver Latest Price Update Today: एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने की कीमत में 0.24 फीसदी की कमी आई और इसका भाव टूटकर 50,747 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं चांदी के भाव में 0.77 फीसदी की गिरावट आई और इसकी कीमत कम होकर 61,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 
 

विज्ञापन
Gold Silver Rate Update Gold slips silver plunges latest price in INR
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के भाव में आपके शहर में कितनी कमी आई है यह जान लेना फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने की कीमत में 0.24 फीसदी की कमी आई और इसका भाव टूटकर 50,747 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।

विज्ञापन


चांदी की चमक भी पड़ी फीकी 
सोने के दाम में कमी के साथ ही चांदी का भाव भी मंगलवार को टूट गया। इसके भाव में 0.77 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद चांदी की कीमत कम होकर 61,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।  
विज्ञापन


इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed