फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today: Gold silver prices today rise again after falling in previous session

पिछले सत्र में 1000 रुपये की गिरावट के बाद आज फिर बढ़ी सोने की वायदा कीमत, चांदी भी उछली

Mon, 10 Aug 2020 11:01 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Aug 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today: Gold silver prices today rise again after falling in previous session
आज सोने-चांदी की कीमत

पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद आज भारत में सोने और चांदी की कीमतें फिर बढ़ गईं। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.46 फीसदी बढ़कर 55,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की वायदा कीमत 1.43 फीसदी बढ़कर 75,220 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला था जबकि चांदी लगभग 1,600 रुपये प्रति किलोग्राम। इस साल अब तक भारत में सोने की कीमतें 40 फीसदी से अधिक हैं।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में, पिछले सत्र में गिरावट के बाद आज सोने की कीमतें आज स्थिर हैं। हाजिर सोना 2,033.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर है। इसको दुनियाभर में बढ़ते कोविड-19 मामलों और यूएस-चीन तनावों द्वारा समर्थन था। पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर में तेजी के बीच सोना 2,072 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 1.5 फीसदी गिरा था।
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 28.28 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 970.12 डॉलर पर बंद हुआ।

राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय में सोने का उपयोग एक सुरक्षित निवेश के रूप में किया जाता है। इस बीच, दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ के एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि उसकी होल्डिंग शुक्रवार को 0.46 फीसदी गिरकर 1,262.12 टन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की कीमतों को आज कमजोर डॉलर का समर्थन मिला। डॉलर इंडेक्स 0.09 फीसदी फिसला, जिससे अन्य मुद्राओं में सोना सस्ता हुआ।

पिछले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक ने गोल्ड लोन लेने वालों को बड़ी सौगात दी। बैंक अब गोल्ड ज्वैलरी पर 90 फीसदी तक लोन दे सकेंगे। मौजूदा समय में सोने के कुल मूल्य का 75 फीसदी तक ही लोन मिलता है। यह सुविधा 31 मार्च 2021 तक दी गई है। मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के समय में लोगों ने गोल्ड लोन का काफी इस्तेमाल किया है। इसके मद्देनजर आरबीआई ने यह फैसला किया। गोल्ड लोन में गोल्ड ज्वैलरी को बतौर जमानत रखवाकर कर्ज दिया जाता है। इतना ही नहीं, गोल्ड की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग अधिक राशि के लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed