{"_id":"5da45c6a8ebc3e939d46b8cb","slug":"gold-silver-prices-rises-on-monday-due-to-weak-rupee-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में कमजोरी से सोना 145 रुपये महंगा, चांदी भी चमकी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
रुपये में कमजोरी से सोना 145 रुपये महंगा, चांदी भी चमकी
Mon, 14 Oct 2019 05:00 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 14 Oct 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। दिल्ली सराफा बाजार में सोना 145 रुपये महंगा होकर 38,885 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहंच गया।
विज्ञापन
वहीं, औद्योगिक इकाइयों की मांग में तेजी से चांदी भी 240 रुपये महंगी होकर 46,510 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। चांदी शनिवार को 46,270 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली के कारण चांदी के भाव में यह बढ़त देखने को मिली है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि रुपये में कमजोरी और त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 145 रुपये की तेजी रही। डॉलर की तुलना में रुपये के कमजोर पड़ने के कारण भाव में यह तेजी देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि फेस्टिव डिमांड में तेजी आने से भी सोने में यह उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में सोना 1,490 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.57 डॉलर प्रति औंस रही। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 38,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था।