फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices rises by 230 rupees as rupee becomes low against dollar

रुपये में कमजोरी से सोने-चांदी की कीमतों में 230 रुपये का इजाफा

Thu, 07 Nov 2019 05:42 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 07 Nov 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices rises by 230 rupees as rupee becomes low against dollar

रुपये में कमजोरी से बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 70 रुपये महंगा होकर 38,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। बुधवार को यह 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। गौरतलब है कि बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


वहीं, औद्योगिक इकाइयों की मांग में तेजी से चांदी भी 230 रुपये महंगी होकर 46,510 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी 46,280 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल का कहना है कि रुपये में कमजोरी से दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने में 70 रुपये की तेजी देखने को मिली। न्यूयॉर्क में सोना 1,487 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.54 डॉलर प्रति औंस रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोने के वायदा भाव की बात करें, तो गुरुवार को एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 0.71 फीसद या 271 रुपये की भारी गिरावट के साथ 37,976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed