फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices rises a day before karvachauth

करवाचौथ से एक दिन पहले सोना हुआ सोणा, चांदी 46800 के पार

Wed, 16 Oct 2019 06:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 16 Oct 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices rises a day before karvachauth
गहने खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ के त्योहार से एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। बुधवार को सोने के भाव में 120 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला। वहीं चांदी की कीमत 489 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई। त्योहार से पहले ज्वैलर्स के पास ज्यादा मांग होने से यह तेजी देखने को मिली है। कारोबारियों के अनुसार धनतेरस और दिवाली तक सोने की कीमतों में यह तेजी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन

यह रहा सोने-चांदी का भाव

सोने की कीमत अब 39,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। बुधवार को चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिली और यह 489 रुपये बढकर 46,809 रुपये प्रति किलोग्राम रही, मंगलवार को चांदी की कीमत 46,320 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि डॉलर की तुलना में रुपये के कमजोर पड़ने के कारण और फेस्टिव डिमांड की वजह से भाव में यह तेजी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि रुपया डॉलर के मुकाबले आठ पैसे कमजोर होकर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़त के साथ 1,485 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 17.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,610 रुपये

सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,440 रुपये

चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 44,888 रुपये

सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपये

सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपये

गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed