फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold silver prices on Monday remained almost flat

सोने-चांदी की कीमत में मामूली गिरावट, जानें क्या है आज का भाव

Mon, 07 Oct 2019 04:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 07 Oct 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Gold silver prices on Monday remained almost flat

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने का भाव 39,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। कमजोर मांग की वजह से दाम स्थिर रहे। वहीं शनिवार को सोना 39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यानी सोने के दाम में 30 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

इतना रहा चांदी का दाम

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी में भी गिरावट आई है। सोमवार को चांदी में 90 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट से चांदी की कीमत 46,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को चांदी 46,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों द्वारा कम लिवाली किए जाने से चांदी के भाव में यह गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर यह था सोना-चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई, जिसके बाद ये 1,503 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी में 17.47 डॉलर प्रति औंस की गिरावट दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इम संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक तपन पटेल ने कहा है कि निवेशक इस समय अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के डेवलपमेंट पर नजर बनाए हुए हैं और परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए सोने की कीमतें लगभग स्थिर बनी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed