रिकॉर्ड उछाल के बाद सोने-चांदी की कीमतों में दिखी गिरावट, फिर भी है महंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को रिकॉर्ड उछाल के बाद सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद लोगों को इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा पैसा चुकाना पड़ेगा, क्योंकि सोने की कीमत अभी भी 36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा है।
यह रही सोने की कीमत
मंगलवार को सोने की कीमत 163 रुपये गिरकर 36,807 रुपये रहा। सोमवार को सोने में 800 रुपये की तेजी आई जिससे इसका भाव 36,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 163 रुपये की गिरावट के साथ 36,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 165 रुपये की गिरावट के साथ 36,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 27,600 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
चांदी की कीमत में भी कमजोरी
चांदी के भाव मंगलवार को 80 रुपये की गिरावट के साथ 43,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं सोमवार को चांदी की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 43,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 112 रुपये की गिरावट, जिससे इसका भाव 42,291 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
वैश्विक बाजार में यह रहा हाल
वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,462.50 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.43 डॉलर प्रति औंस पर रही। ज्वैलर्स द्वारा मांग घटने और कमजोर वैश्विक रूख के कारण ऐसा देखने को मिला।