फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver prices down on monday, gold still at 38500 mark

सोने-चांदी के भाव में सोमवार को मामूली गिरावट, कीमत अभी भी 38500 के पार

Mon, 19 Aug 2019 04:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 19 Aug 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices down on monday, gold still at 38500 mark
गहने खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सोने व चांदी की कीमतों में 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिली। हालांकि इस गिरावट के बावजूद सोने की कीमतें अभी भी अपने उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। सोमवार को भी सोने का दिल्ली सराफा बाजार में भाव 38,500 रुपये के पार रहा। वहीं चांदी की कीमतों में भी 50 रुपये की कमी देखने को मिली। 

विज्ञापन

कमजोर मांग से दिखा कीमतों पर असर

ज्वैलर्स के द्वारा मांग न होने से कीमतों में कमी देखने को मिली। ऑल इंडिया सराफा बाजार एसोसिएशन के मुताबिक कमजोर वैश्विक रूख के चलते भी कीमतों में कमी बनी हुई है। 

विज्ञापन

दिल्ली में यह रहा हाल

दिल्ली की बात करें तो यहां पर  99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की ही गिरावट के साथ 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत 28,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी की यह रही कीमत

चांदी की कीमत 45 हजार रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 289 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव 43,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 91,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 92,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,499 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। उधर चांदी भी आज गिरावट के साथ 17.00 डॉलर प्रति औंस पर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed