{"_id":"5e187f968ebc3e87fb45a592","slug":"gold-silver-prices-again-drop-on-friday-rupee-becomes-strong-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को फिर से सस्ता हुआ सोना-चांदी, 40500 पर आया भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शुक्रवार को फिर से सस्ता हुआ सोना-चांदी, 40500 पर आया भाव
Fri, 10 Jan 2020 07:13 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
गहने खरीदती महिला
- फोटो : अमर उजाला
मिले-जुले अंतरराष्ट्रीय संकेतों और रुपये में मजबूती से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 80 रुपये सस्ता होकर 40,554 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गौरतलब है कि गुरुवार को सोना 40,634 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी भी 200 रुपये सस्ती होकर 47,695 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि चांदी गुरुवार को 47,895 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के चलते चांदी के भाव में यह गिरावट आई है।
विज्ञापन
भारतीय रुपया शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 71.07 पर ट्रेंड कर रहा था। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के कारण रुपये में मजबूती आई है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एडवायजरी प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत कमजोर रहने और शेयरों में तेजी के साथ जोखिम सहने की ताकत लौटने से पीली धातु की कीमतों में मामूली गिरावट रही। रुपये में मजबूती से भी घरेलू बाजार में सोने पर दबाव बढ़ा। न्यूयॉर्क में सोना 1,551 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.93 डॉलर प्रति औंस रही। सोना बृहस्पतिवार को 40,634 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था।