{"_id":"623171d94d668c6a8b2e7855","slug":"gold-silver-price-update-in-hindi-gold-slips-silver-plunges-know-latest-rate-before-buying-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमत गिरने के साथ सस्ता हुआ सोना, चांदी भी फिसली, चेक करें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमत गिरने के साथ सस्ता हुआ सोना, चांदी भी फिसली, चेक करें लेटेस्ट रेट
Wed, 16 Mar 2022 10:43 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:43 AM IST
सार
Gold-Silver Latest Rate Update: कच्चे तेल में नरमी के बीच बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत में 0.49 फीसदी की कमी आई और यह 51,309 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। इसके साथ ही चांदी का भाव 0.71 फीसदी टूटकर 67,841 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कच्चे तेल में नरमी के बीच सोने और चांदी के दाम में बुधवार को भी गिरावट देखने को मिली। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इनके ताजा रेट जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज सोने की कीमत में 0.49 फीसदी की कमी आई और यह 51,309 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। इसके साथ ही चांदी का भाव 0.71 फीसदी टूटकर 67,841 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन