फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on september 6 Gold MCX fall after strong gains the previous session

Gold Silver Price: पिछले सत्र में तेज उछाल के बाद आज कम हुई सोने की वायदा कीमत, इतना है दाम

Mon, 06 Sep 2021 10:39 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 06 Sep 2021 10:39 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी गिरकर 47,451 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 65,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट रही। 

विज्ञापन
gold silver price today on september 6 Gold MCX fall after strong gains the previous session
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई, वहीं चांदी की कीमत सपाट रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी गिरकर 47,451 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह एक महीने के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया था। चांदी की बात करें, तो यह 65,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट रही। पिछले सत्र में सोना 500 रुपये महंगा हुआ था और चांदी में 1900 रुपये की वृद्धि हुई थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 8749 रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि भारत में सोने की कीमतों में 10.75 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी शामिल होता है। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा की गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। 
विज्ञापन


अप्रैल-जून तिमाही में बढ़ी सोने की मांग
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग 19.2 फीसदी बढ़ी और यह 76.1 टन पर पहुंच गई। पिछले साल महामारी को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट '2021 की दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुझान' में कहा गया कि कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल मांग 63.8 टन थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कीमत के लिहाज से भारत में सोने की मांग समीक्षाधीन अवधि में 23 फीसदी बढ़ी और यह 32,810 करोड़ रुपये हो गई। साल 2020 की समान अवधि में यह आंकड़ा 26,600 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल 35 फीसदी से अधिक घटी सोने की मांग 
वहीं देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई थी। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed