फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price today on october 5 gold and silver MCX rates dipped in Indian markets

Gold Silver Price: सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट, जानिए कीमती धातुओं का दाम

Tue, 05 Oct 2021 10:46 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 05 Oct 2021 10:46 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.23 फीसदी नीचे 46779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.5 फीसदी नीचे 60651 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
gold silver price today on october 5 gold and silver MCX rates dipped in Indian markets
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.23 फीसदी नीचे 46779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.5 फीसदी नीचे 60651 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9421 रुपये नीचे है। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। पिछले सत्र में सोने में 0.8 फीसदी की तेजी आई थी, जबकि चांदी में 0.65 फीसदी का उछाल आया था।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच आज सोने की दरें कम थीं। इस बीच वैश्विक आर्थिक विकास पर चिंताओं ने कीमती धातु को निचले स्तरों पर समर्थन दिया। हाजिर सोना 0.4 फीसदी गिरकर 1,761.69 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो पिछले सत्र में 1,770.41 डॉलर प्रति औंस था, जो लगभग दो सप्ताह में उच्चतम स्तर पर था। डॉलर इंडेक्स 0.22 फीसदी बढ़कर 93.990 हो गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना अधिक महंगा हो गया। अन्य कीमती धातुओं में, हाजिर चांदी 0.8 फीसदी गिरकर 22.47 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.6 फीसदी गिरकर 960.89 डॉलर पर आ गया।
विज्ञापन


सितंबर में सोने के आयात में 658 फीसदी इजाफा
खुदरा मांग में सुधार और पिछले साल के कम आधार प्रभाव की वजह से भारत में सोने का आयात सितंबर, 2021 में सालाना आधार पर 658 फीसदी बढ़कर 91 टन पहुंच गया। एक सरकारी सूत्र ने सोमवार को बताया कि पीली धातु की स्थानीय कीमतों के करीब छह महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के कारण ज्वैलर्स ने त्योहारी सीजन को देखते हुए खरीदारी बढ़ाई है, जिससे आयात में इजाफा हुआ है। सितंबर, 2020 में 12 टन सोने का आयात किया गया था। मूल्य के हिसाब से देश में पिछले महीने 5.1 अरब डॉलर (37.9 हजार करोड़ रुपये) के सोने का आयात किया गया। पिछले साल के समान महीने में यह आंकड़ा 60.1 करोड़ डॉलर (4,466 करोड़ रुपये) रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयात 100 टन पार होने की उम्मीद
कोलकाता के एक बुलियन डीलर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए खुदरा उपभोक्ता अब खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में अगर कीमतें 46,300 के मौजूदा स्तर के आसपास स्थिर रहती हैं तो त्योहारी मांग को देखते हुए अक्तूबर में सोने का आयात 100 टन के पार पहुंच सकता है। अक्तूबर, 2020 में कुल 45 टन सोने का आयात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed