{"_id":"616d53126808aa53444bae6f","slug":"gold-silver-price-today-on-october-18-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने की कीमत में मामूली इजाफा, चांदी के भाव में 323 रुपये की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने की कीमत में मामूली इजाफा, चांदी के भाव में 323 रुपये की तेजी
Mon, 18 Oct 2021 04:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 18 Oct 2021 04:27 PM IST
सार
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में पीली धातु की कीमत में 37 रुपये तो चांदी की कीमत में 323 रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत में 37 रुपये का मामूली इजाफा हुआ, जिसके बाद यहां इसकी कीमत 46,306 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी की कीमत में 323 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई, जिसके बाद इसका भाव 62,328 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले कारोबार में सोना 46,269 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 62,005 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1766 डॉलर प्रति आउंस और चांदी 23.36 डॉलर प्रति आउंस पर रही।
विज्ञापन