फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today Latest News Update on 26th July 2021

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में मामूली उछाल, 145 रुपये महंगी हुई चांदी

Mon, 26 Jul 2021 10:37 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 26 Jul 2021 10:37 AM IST
सार

सोना वायदा 0.19 फीसदी यानी 91 रुपये उछलकर 47625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.22 फीसदी (145 रुपये) बढ़कर 67169 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today Latest News Update on 26th July 2021
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमत में मामूली बढ़त आई। हालांकि अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण लाभ सीमित रहा। आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.19 फीसदी यानी 91 रुपये उछलकर 47625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.22 फीसदी (145 रुपये) बढ़कर 67169 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले एक सप्ताह में सोने की भौतिक कीमत में करीब 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जबकि इस दौरान चांदी में करीब 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

विज्ञापन


कोटक सिक्योरिटीज के हेड कमोडिटी रिसर्च, वीपी, रवींद्र राव ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में गिरावट, वायरस की बढ़ती चिंताओं, अमेरिका-चीन तनाव और प्रौद्योगिकी फर्मों पर चीन की कार्रवाई के बीच सोने में तेजी आई।
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमत में गिरावट आई। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,799.89 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 1798.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 25.18 डॉलर प्रति औंस पर रही। पैलेडियम और प्लैटिनम क्रमश: 2671.77 डॉलर और 1061.55 डॉलर पर सपाट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में 1328 करोड़ का निवेश
निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पिछले साल समान तिमाही में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का आंकड़ा 2,040 करोड़ रुपये रहा था। निवेश का प्रवाह घटने के बावजूद गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) जून, 2021 के अंत तक बढ़कर 16,225 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। जून, 2020 के अंत तक एयूएम 10,857 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed