{"_id":"60efc1a42ffa4a23160684a3","slug":"gold-silver-price-today-on-july-15th-2021-gold-silver-mcx-rates-lower","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: एक माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज लुढ़का सोना वायदा, जानिए कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: एक माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज लुढ़का सोना वायदा, जानिए कीमत
Thu, 15 Jul 2021 10:33 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:33 AM IST
सार
सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 48265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 69480 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट रही।
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले सत्र में आए उछाल के बाद आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 48265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह करीब एक फीसदी बढ़कर एक माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इस महीने इसमें करीब दो हजार रपये का इजाफा हुआ है। चांदी की बात करें, तो यह 69480 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब आठ हजार रुपये नीचे है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजार में आज सोना 1,824.81 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। पिछले सत्र में यह चार माह के उच्चतम स्तर, 1,829.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 26.16 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.5 फीसदी गिरकर 1,123.83 डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
निवेशकों के लिए खुली है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (12 जुलाई से 16 जलाई तक) खुली है। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी श्रृंखला है। इस योजना के तहत आप 4,807 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी 10 ग्राम सोना आपको 48070 रुपये में मिलेगा। गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान 'डिजिटल मोड' के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,757 रुपये का पड़ेगा।
विज्ञापन