{"_id":"5f51c2f4f047e1063506f48e","slug":"gold-silver-price-today-news-update-in-hindi-gold-silver-mcx-prices-rise-again-after-falling-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: तीन दिनों की गिरावट के बाद आज फिर बढ़ी सोने-चांदी की वायदा कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: तीन दिनों की गिरावट के बाद आज फिर बढ़ी सोने-चांदी की वायदा कीमत
Fri, 04 Sep 2020 11:51 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
सोने चांदी की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक इक्विटी में बिकवाली के कारण आज भारत में सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। एमसीएक्स पर अक्तूबर सोना वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 50,911 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.23 फीसदी बढ़कर 67,080 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आज से पहले लगातार तीन दिनों तक सोने की कीमतें गिरी थीं।
विज्ञापन
पिछले सत्र में, सोने का वायदा भाव 0.12 फीसदी प्रति 10 ग्राम गिरा था, जबकि चांदी लगभग दो फीसदी यानी 1,300 रुपये प्रति किलोग्राम गिरी थी। सात अगस्त 56,200 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद से सोने की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी मौका, फटाफट करें निवेश और उठाएं लाभ
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों का हाल
वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमत बढ़ी है क्योंकि वैश्विक इक्विटी में गिरावट आई, जिससे पीली धातु की सेफ-हेवन मांग में इजाफा हुआ। लेकिन मजबूत अमेरिकी डॉलर से बढ़त सीमित रही। सोने के व्यापारियी अगस्त के अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल के आंकड़ों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
हाजिर सोना 0.4 फीसदी बढ़कर 1,937.84 डॉलर प्रति औंस हो गया। शिकागो फेडरल रिजर्व के प्रमुख ने गुरुवार को कांग्रेस को अधिक राजकोषीय प्रोत्साहन देने का आह्वान किया और अमेरिकी मौद्रिक नीति के आगे सकारात्मक होने के संकेत दिए।
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1.1 फीसदी बढ़कर 26.92 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 894.97 डॉलर हो गया।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का आखिरी दिन
केंद्र सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। आज इसका आखिरी दिन है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया था।
योजना के तहत आप 5,117 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,170 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 5,067 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 50,670 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।