फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today Latest News Update: Gold Price rise for second day in a row

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी के भी बढ़े दाम

Tue, 15 Sep 2020 12:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 15 Sep 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today Latest News Update: Gold Price rise for second day in a row
सोने चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay

आज लगातार दूसरे दिन भारत में सोने की कीमत बढ़ी। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.43 फीसदी बढ़कर 51,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके साथ ही चांदी भी महंगी हुई। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.78 फीसदी चढ़कर 69,503 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोना वायदा 0.75 फीसदी प्रति 10 ग्राम उछल गया था, जबकि चांदी में 1.6 फीसदी यानी करीब 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई थी। सोने में दो दिन की तेजी के बावजूद, यह पिछले महीने के 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर से काफी नीचे है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में सोने की कीमत में तेज वृद्धि के बाद आज यह सपाट रही। सोमवार को एक फीसदी बढ़ने के बाद आज हाजिर सोना 1,956.17 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। 
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी लुढ़ककर 27.12 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम में मामूली बदलाव आया और यह 954.50 डॉलर पर रहा, जबकि पैलेडियम 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 2,308.81 डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आज से शुरू होने वाली दो दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक से पहले निवेशक सतर्क रहे। स्वर्ण व्यापारियों की नजर प्रोत्साहन उपायों और मुद्रास्फीति के लक्ष्य पर है। पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद डॉलर इंडेक्स आज स्थिर रहा। एक कमजोर अमेरिकी डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए कम महंगा बनाता है। सोने को ज्यादातर राजनीतिक और वित्तीय अनिश्चितता के समय सुरक्षित भंडार के रूप में उपयोग किया जाता है।


अब तक 30 फीसदी बढ़ी कीमत
इस साल की शुरुआत से, दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों के बीच भारत में सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ी हैं। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed