{"_id":"6058255f8ebc3edb54646d6c","slug":"gold-silver-price-today-march-22-2021-gold-mcx-prices-today-slipped-below-the-key-45000-level-while-silver-rates-tumbled","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना-चांदी: इस साल अब तक पांच हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितनी है कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना-चांदी: इस साल अब तक पांच हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितनी है कीमत
Mon, 22 Mar 2021 10:34 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
आज गोल्ड सिल्वर के रेट
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच चांदी की कीमतें आज भारतीय बाजारों में सोना वायदा 45,000 रुपये के स्तर से नीचे फिसल गया, जबकि चांदी की दर गिर आई। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.1 फीसदी लुढ़ककर 44981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 1.4 फीसदी लुढ़ककर 66,562 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। भारतीय बाजारों में सोने की कीमत इस साल की शुरुआत से लगभग 5000 रुपये कम है। वहीं पिछले अगस्त के 56,200 के रिकॉर्ड स्तर की तुलना में यह 11,000 रुपये कम है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में आज मजबूत डॉलर के बीच सोना हाजिर 0.3 फीसदी गिरकर 1,739.78 डॉलर प्रति औंस हो गया। सोने के व्यापारियों को फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल और ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन की टिप्पणियों का इंतजार है। इस साल अब तक सोने में आठ फीसदी की गिरावट देखी गई है क्योंकि निवेशकों ने तेजी से वैश्विक आर्थिक सुधार की उम्मीद में जोखिम वाली परिसंपत्तियों को स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार के 1,048.28 टन के मुकाबले शुक्रवार को 0.3 फीसदी बढ़कर 1,051.78 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है।
विज्ञापन
इस साल 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटा
चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 11 महीनों में सोने का आयात 3.3 फीसदी घटकर 26.11 अरब डॉलर रह गया। उल्लेखनीय है कि सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में पीली धातु का आयात 27 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोने के आयात में कमी से देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिली है। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में व्यापार घाटा कम होकर 84.62 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 151.37 अरब डॉलर रहा था।
सोने का आयातक देश है भारत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।