फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today Latest News Update on 2nd July 2021

Gold Silver Price: 47 हजार के पार पहुंचा सोना वायदा, चांदी में भी आई तेजी

Fri, 02 Jul 2021 10:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 02 Jul 2021 10:33 AM IST
सार

सोना वायदा 0.31 फीसदी (146 रुपये) बढ़कर 47,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.24 फीसदी (165 रुपये) बढ़कर 69,285 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Silver Gold Price Today Latest News Update on 2nd July 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : iStock

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.31 फीसदी (146 रुपये) बढ़कर 47,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा 0.24 फीसदी (165 रुपये) बढ़कर 69,285 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में हाजिर सोने का दाम 1,777.17 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। इस हफ्ते इसमें 0.2 फीसदी की गिरावट आई है। अमेरिकी सोना 0.1 फीसदी ऊपर 1,778.70 डॉलर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 26.00 डॉलर प्रति औंस पर थी, पैलेडियम 0.1 फीसदी गिरकर 2,761.69 डॉलर प्रति औंस पर रहा और प्लैटिनम 1,082.58 डॉलर प्रति औंस पर था। 
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार को 0.3 फीसदी गिरकर 1,043.16 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर तीन महीने के उच्चतम स्तर के करीब रहा, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हो गया। कुछ निवेशकों का कहना है कि साल की दूसरी छमाही में अमेरिकी सरकार के बॉन्ड यील्ड कमजोर होते रहेंगे। अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed