फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today Latest News Update on 1st July 2021

Gold Silver Price: 47 हजार के करीब पहुंचा सोना वायदा, चांदी में भी आई तेजी

Thu, 01 Jul 2021 10:57 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 01 Jul 2021 10:57 AM IST
सार

सोना वायदा 0.32 फीसदी (151 रुपये) बढ़कर 46,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.59 फीसदी (408 रुपये) बढ़कर 69,482 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today Latest News Update on 1st July 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.32 फीसदी (151 रुपये) बढ़कर 46,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा 0.59 फीसदी (408 रुपये) बढ़कर 69,482 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में हाजिर सोने का दाम 0.1 फीसदी गिरकर 1,769.11 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी सोना 0.2 फीसदी नीचे 1,768.10 डॉलर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 26.14 डॉलर प्रति औंस पर थी, पैलेडियम 0.5 फीसदी गिरकर 2,764.68 डॉलर प्रति औंस और प्लैटिनम 0.6 फीसदी गिरकर 1,065.74 डॉलर प्रति औंस पर। 
विज्ञापन


स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरा निर्यात में 20 फीसदी तेजी का अनुमान: क्रिसिल
अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है। महामारी के दबाव से उबरने की कोशिश कर रहा भारतीय हीरा उद्योग दूसरी छमाही से तेजी पकड़ सकता है और 2021 में निर्यात 20 अरब डॉलर रह सकता है। बीते साल 16.4 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था, जो 2019 के मुकाबले 12 फीसदी कम था। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर बीतने पर हीरा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की वापसी होगी, जिससे उत्पादन में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed