{"_id":"5f23fd51877ceb56b70774b8","slug":"gold-silver-price-today-gold-rises-rs-687-silver-jumps-rs-2854","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूल जाइए सस्ते सोने-चांदी का ख्याल, जानिए आज कितनी बढ़ी कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
भूल जाइए सस्ते सोने-चांदी का ख्याल, जानिए आज कितनी बढ़ी कीमत
Fri, 31 Jul 2020 04:45 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 31 Jul 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
सोना-चांदी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने की कीमत 687 रुपये से बढ़कर 54,538 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 53,851 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की कीमत भी बढ़ी
चांदी की बात करें, तो ज्यादा मांग के कारण इसकी कीमत में आज 2,854 रुपये की बढ़ोतरी हुई और 65,910 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में इसका दाम 63,056 रुपये प्रति किलोग्राम था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी हुई कीमत
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट के लिए सोने की कीमतों में जोरदार शुरुआत हुई और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के प्रभाव के चलते इसमें 687 रुपये की तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें, तो वहां सोना 1,976 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इतना रहा वायदा भाव
एमसीएक्स बाजार में आज सुबह अक्तूबर का सोना वायदा 0.83 फीसदी बढ़कर 53,216 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि चांदी वायदा 1.4 फीसदी यानी 865 रुपये बढ़कर 63,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण इस सप्ताह सोने की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंची। पिछले सत्र में, चांदी 4 फीसदी यानी 2,762 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुई, जबकि सोने का दाम 0.4 फीसदी कम हुआ।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते पीली धातु की मांग को समर्थन मिला है। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने देरी होने की संभावना जताई, जिसके बाद अमेरिकी डॉलर अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले दो साल के निचले स्तर पर रहा। मालूम हो कि डॉलर में कमजोरी अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को सस्ता बनाता है।