{"_id":"6171a93c5476921fec20594f","slug":"gold-silver-price-today-gold-gains-marginally-silver-jumps-rs-198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: फेस्टिव सीजन में सोने की चमक बरकरार, 198 रुपये उछली चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: फेस्टिव सीजन में सोने की चमक बरकरार, 198 रुपये उछली चांदी
Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
कुमार संभव
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
सार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि गुरुवार को कॉमेक्स पर सोना 1783 डॉलर प्रति औंस के हिसाब से कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार (21 अक्तूबर) को सोने की कीमतों में आंशिक इजाफा हुआ। हालांकि, फेस्टिव सीजन के मद्देनजर चमकीली धातु की चमक बरकरार है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, गुरुवार को सोने की कीमत सात रुपये बढ़कर 46,503 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी में 198 रुपये की उछाल आया। अब इसकी कीमत 63,896 प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,496 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, पिछले सत्र में कारोबार बंद होते वक्त चांदी 63,698 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार की बात करें तो सोना मामूली उछाल के साथ 1783 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी सपाट स्तर पर रही और इसकी कीमत 24.18 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि गुरुवार को कॉमेक्स पर सोना 1783 डॉलर प्रति औंस के हिसाब से कारोबार कर रहा था। उन्होंने बताया कि डॉलर का समर्थन कमजोर होने की वजह से सोने के दाम में तेजी आई।