{"_id":"628efd647806ff109e2dda08","slug":"gold-silver-price-today-gold-down-silver-slips-latest-rate-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने का भाव टूटा, चांदी हो गई इतनी सस्ती, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने का भाव टूटा, चांदी हो गई इतनी सस्ती, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट
Thu, 26 May 2022 09:39 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 May 2022 09:39 AM IST
सार
Gold Slver Latest Rate Update In Hindi: एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने की कीमत में 0.04 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव टूटकर 50,800 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया है। वहीं चांदी का भाव भी 0.16 फीसदी टूट गया। इस कमी के बाद चांदी की कीमत कम होकर 61,437 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, दोनों की कीमतों में आई ये गिरावट मामूल रही। लेकिन, अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के भाव में कितनी कमी आई है यह जान लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने की कीमत में 0.04 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव टूटकर 50,800 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया है।
विज्ञापन
चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
जहां सोने के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं चांदी का भाव भी गुरुवार को 0.16 फीसदी टूट गया। इस कमी के बाद चांदी की कीमत कम होकर 61,437 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन