{"_id":"5e8c14248ebc3e76902922b3","slug":"gold-silver-price-today-check-here-latest-global-rate-news-in-hindi-gold-import-reduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने-चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत में उछाल, जानिए कितना है दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने-चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत में उछाल, जानिए कितना है दाम
Tue, 07 Apr 2020 11:18 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
सोने चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोमवार शाम वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 1.33 फीसदी या 21.59 डॉलर की तेजी के साथ 1,642.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते भारत में बाजार बंद
मालूम हो कि भारत में सोमवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर सोने-चांदी के वायदा बाजार बंद थे। इसके अतिरिक्त सोने-चांदी के घरेलू हाजिर बाजार भी सोमवार को बंद थे। भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिन तक यानी 14 अप्रैल तक के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते ये बाजार बंद हैं।
विज्ञापन
चांदी की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार को चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में भी तेजी देखी जा रही थी। वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव सोमवार शाम 1.44 फीसदी यानी 0.21 डॉलर की बढ़त के साथ 14.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
विज्ञापन
अन्य कीमती धातुओं का इतना रहा दाम
सोने-चांदी के अलावा दूसरी कीमती धातुओं की बात करें, तो वैश्विक स्तर पर पैलेडियम का हाजिर भाव सोमवार शाम 0.26 फीसदी यानी 5.52 डॉलर की गिरावट के साथ 2,158.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, प्लेटीनम का वैश्विक हाजिर भाव सोमवार शाम 1.17 फीसदी यानी 8.51 डॉलर की बढ़त के साथ 733.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
सोने के आयात में भारी गिरावट
मार्च महीने के दौरान भारत में सोने के आयात में 73 फीसदी तक की गिरावट आई है। बीते साढ़े साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि सोने के आयात में इतनी बड़ी गिरावट आई है। लॉकडाउन के चलते गोल्ड की रिटेल मांग में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
दुनियाभर में भारत गोल्ड का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। मार्च महीने के दौरान भारत में केवल 25 टन सोना ही आयात किया गया, जो पिछले साल की सामान अवधि में 93.25 टन था।