फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today april 8 2021 MCX prices today edged lower in Indian markets

Gold Silver Price: सोना-चांदी: पिछले सत्र में आए उछाल के बाद आज सस्ती हुई वायदा कीमत

Thu, 08 Apr 2021 10:36 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 08 Apr 2021 10:36 AM IST
सार

  • आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में कमी आई।
  • सोना वायदा 0.1 फीसदी कम होकर 46,320 पर पहुंच गया।
  • पिछले सत्र में सोना 0.9 फीसदी उछला था और चांदी में 1.1 फीसदी की वृद्धि हुई थी। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today april 8 2021 MCX prices today edged lower in Indian markets
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले सत्र में तेज उछाल के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में कमी आई। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.1 फीसदी कम होकर 46,320 पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। चांदी वायदा 0.34 फीसदी गिरकर 66,405 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सत्र में सोना 0.9 फीसदी उछला था और चांदी में 1.1 फीसदी की वृद्धि हुई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, आज सोने की दरें स्थिर थीं। बुधवार को 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ आज कीमती धातु 1,737.02 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी। कमजोर अमेरिकी डॉलर से कीमती धातु को समर्थन मिला। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 25.03 डॉलर पर जबकि प्लैटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 1,226.16 डॉलर हो गया। पिछले साल आई मजबूती के बाद इस साल अब तक सोना आठ फीसदी सस्ता हुआ है। 
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स मंगलवार के 1,029.04 टन के मुकाबले बुधवार को 0.35 फीसदी गिरकर 1,028.69 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने घटाया था आयात शुल्क 
सरकार ने एक फरवरी 2021 को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। सोना और चांदी पर सीमा शुल्क कम कर 7.5 फीसदी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed