फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 30 july 2021 Gold gains Rs 294 silver down Rs 170

सोना-चांदी: महंगी हुई पीली धातु, चांदी में 170 रुपये की गिरावट, जानिए कितनी है कीमत

Fri, 30 Jul 2021 04:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 30 Jul 2021 04:39 PM IST
सार

आज पीली धातु 294 रुपये बढ़कर 47,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 170 रुपये की गिरावट के साथ 66,274 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 30 july 2021 Gold gains Rs 294 silver down Rs 170
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई। आज सोना 294 रुपये बढ़कर 47,442 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में सोने का दाम 47,148 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से आज इसमें बढ़त दर्ज की गई है।

विज्ञापन


170 रुपये सस्ती हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 170 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 66,274 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 66,444 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,830 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 25.57 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन


जून में 92.37 फीसदी बढ़ा रत्न एवं आभूषण निर्यात 
जून महीने में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 92.37 फीसदी बढ़कर 20,851.28 करोड़ रुपये हो गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में रत्न और आभूषणों का निर्यात 10,838.93 करोड़ रुपये था। इसी तरह जून में तराशे और पालिश हीरों (सीपीडी) का निर्यात 113.25 फीसदी बढ़कर 14,512.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल इसी महीने में यह 6,805.25 करोड़ रुपये था। जीजेईपीसी ने बताया कि जून में सोने के आभूषणों का निर्यात 398.70 फीसदी की बढ़त के साथ 4,185.10 करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 839.21 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 254.75 फीसदी की वृद्धि लेकर 67,265.66 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 18,961.63 करोड़ रुपये पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed