फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 22 September 2021 Gold jumps Rs 196 silver climbs Rs 319

सोना-चांदी: 45700 के पार पहुंची पीली धातु, चांदी में 319 रुपये की तेजी

Wed, 22 Sep 2021 04:18 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 22 Sep 2021 04:18 PM IST
सार

आज पीली धातु की कीमत 196 रुपये बढ़कर 45,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 319 रुपये बढ़कर 59,608 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 22 September 2021 Gold jumps Rs 196 silver climbs Rs 319
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई। आज सोने में 196 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 45,746 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में सोने का दाम 45,550 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय कीमत से सोना प्रभावित हुआ और साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से यह महंगा हुआ। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में तेजी
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 319 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 59,608 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,289 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,776 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.72 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।
विज्ञापन


भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों, ईटीएफ से 1.55 अरब डॉलर की निकासी
मॉर्निंगस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार 13वीं तिमाही में निवेशकों ने भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोषों और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) से निकासी की। जून तिमाही में इन कोषों से निवेशकों ने 1.55 अरब डॉलर निकाले। जबकि मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में इन कोषों से 37.6 करोड़ डॉलर की निकासी हुई थी। मालूम हो कि विदेशी निवेशक जिन प्रमुख निवेश माध्यमों के जरिए भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करते हैं, उनमें भारत केंद्रित अंतरराष्ट्रीय कोष और ईटीएफ काफी महत्वपूर्ण हैं। ईटीएफ खंड में शुद्ध रूप से 15.3 करोड़ डॉलर का प्रवाह देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed