फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 22 February 2020 latest price updates: Gold MCX edged higher in Indian markets tracking higher global rates

Gold Price: सोने और चांदी के वायदा भाव में बढ़त, जानिए कितनी हुई कीमत

Mon, 22 Feb 2021 10:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 22 Feb 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 22 February 2020 latest price updates: Gold MCX edged higher in Indian markets tracking higher global rates
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

उच्च वैश्विक दरों के अनुरूप आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत बढ़ गई है। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.3 फीसदी बढ़कर 46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह 45,861 रुपये के आठ महीने के निचले स्तर तक फिसल गया था। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.8 फीसदी उछलकर 69590 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी महंगा हुआ सोना
वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमतें पिछले सत्र में सात महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आज बढ़ी। हाजिर सोना 0.3 फीसदी बढ़कर 1,787.31 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1.3 फीसदी बढ़कर 27.56 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 1.7 फीसदी बढ़कर 1,295.94 डॉलर हो गया, जबकि पैलेडियम 1.6 फीसदी चढ़कर 2,415.38 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


सरकार ने घटाया सोने-चांदी पर आयात शुल्क 
सरकार ने एक फरवरी को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि, 'वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक सुधार से इस साल बढ़ सकती है सोने की मांग
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के उबरने के साथ भारत में 2021 के दौरान उपभोक्ता भावनाओं में सुधार हो रहा है और सोने की मांग सकारात्मक दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में धनतेरस के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि आभूषणों की मांग औसत से कम थी, लेकिन इसमें पिछले साल की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून 2020) के निचले स्तर के मुकाबले काफी सुधार हुआ। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि कुछ समय के लिए अपनी पूर्ण क्षमता के मुकाबले सुस्त बनी रहेगी, लेकिन पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में स्थिरता के चलते उपभोक्ताओं के लिए खरीद के अवसर बढ़ेंगे। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन जैसे देशों में आर्थिक सुधार की संभावना है, जिसे 2020 की शुरुआत में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed