फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price: Gold rallies Rs 1,000 to reclaim Rs 1 lakh per 10 gm amid cross-border tensions Hindi News

Gold Silver Price: सोने ने छुआ एक लाख का आंकड़ा, सीमा पर तनाव के बीच ₹1000 की उछाल; चांदी की भी चमक बढ़ी

Wed, 07 May 2025 06:24 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 07 May 2025 06:24 PM IST
सार

Gold Silver Price: भारतीय सेना की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले का प्रतिशोध लिया है। जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। वहीं इस सबके बीच बाजार भी गुलजार दिखा है, सोने ने एक हजार रुपये की उछाल के बाद एक लाख का आंकड़ा पार गया है। जबकि चांदी भी एक लाख रुपये प्रति किग्रा के करीब पहुंच रही है।

विज्ञापन
Gold Silver Price: Gold rallies Rs 1,000 to reclaim Rs 1 lakh per 10 gm amid cross-border tensions Hindi News
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। सोना 1000 रुपये चढ़कर एक लाख 750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सोने का बंद भाव 99750 रुपये था। यह बढ़त निवेशकों की तरफ से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदने के कारण आई है।
विज्ञापन


सेना की कार्रवाई के बाद बाजार में हलचल
बुधवार सुबह भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर ठिकाना और लश्कर-ए-तैयबा का मुरिदके बेस भी शामिल है। इस सैन्य कार्रवाई के बाद निवेशक सोने जैसे सुरक्षित साधनों की तरफ भागे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - FTA: भारत-यूके में मुक्त व्यापार समझौता, लेकिन हीरे-चांदी समेत इन सामानों पर शुल्क में कोई छूट नहीं देगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


99.5% शुद्धता वाला सोना भी महंगा
99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 1050 रुपये बढ़कर एक लाख 350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 99 हजार 300 रुपये था। यह उछाल सोने के लिए अब तक के रिकॉर्ड स्तर के करीब है। इससे पहले 22 अप्रैल को सोना एक लाख एक हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा था।

चांदी के दाम में भी तेजी
चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई। चांदी 440 रुपये महंगी होकर 98940 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को इसका भाव 98500 रुपये था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी के दाम थोड़े गिरे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरा, लेकिन भारत में मांग मजबूत
वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड बुधवार को 1.8% गिरकर $3,369.65 प्रति औंस पर आ गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता की उम्मीदों से वैश्विक बाजारों में थोड़ी राहत आई है, जिससे सोने में नरमी आई। लेकिन भारत-पाक तनाव और अन्य वैश्विक संकटों के चलते भारत में सोने की मांग बनी हुई है।


यह भी पढ़ें - FTA: एफटीए से भारतीय योग प्रशिक्षकों-संगीतकारों और शेफ के लिए अवसर, IT-वित्त व शैक्षिक सेवाओं में भी होगा लाभ

विशेषज्ञों की राय: सोना बना रहेगा निवेशकों का पसंदीदा विकल्प
एबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा, 'भले ही कुछ देशों में तनाव कम हो रहा है, लेकिन भारत-पाक सीमा, मिडिल ईस्ट और यूक्रेन के हालात अभी भी गंभीर हैं। ऐसे में सोना निवेश के लिए भरोसेमंद विकल्प बना रहेगा।'

अब बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर
कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कयनत चैनवाला ने बताया कि अब बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक पर है। उम्मीद है कि फेड ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। साथ ही, फेड चेयर जेरोम पॉवेल के बयान भी निवेशकों के लिए दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed