फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver latest rate update today gold Slips Rs 50 Silver jumps Rs 187

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत गिरी, चांदी के दाम में 187 रुपये का उछाल, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव

Mon, 04 Apr 2022 05:49 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Apr 2022 05:49 PM IST
सार

Gold SIlver Latest Price Update In INR: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जहां सोने की कीमत में गिरावट आई, तो वहीं चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला। सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 51,483 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 51,533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
Gold Silver latest rate update today gold Slips Rs 50 Silver jumps Rs 187
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुपये की मजबूती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 51,483 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती पीली धातु 51,533 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे बढ़कर 75.55 पर बंद हुआ। जहां सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली, वहीं इसके विपरीत चांदी में 187 रुपये की तेजी आई है। इस बढ़ोतरी के साथ चांदी का भाव 66,827 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमतों में 50 रुपये की गिरावट आई है, जो मजबूत वैश्विक सोने की कीमतों के बावजूद रुपये की मजबूती के दबाव में है। उन्होंने कहा कि कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1,930 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed