फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Latest Rate Update In Hindi Gold stable Silver Slips Today

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में बदलाव नहीं, चांदी का भाव टूटा, खरीदने से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट

Wed, 06 Apr 2022 10:01 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Apr 2022 10:01 AM IST
सार

Gold Silver Latest Rate Update In INR: सोने और चांदी की कीमतों में बीते दो दिनों की गिरावट बुधवार को भी जारी रही। हालांकि, एमसीएक्स पर सोने के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन चांदी का दाम एक बार फिर टूट गया। सोने की कीमत बिना बदलाव के 51,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही।

विज्ञापन
Gold Silver Latest Rate Update In Hindi Gold stable Silver Slips Today
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। लेकिन घर ने निकलने से पहले इनके ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बीते दो सत्रों की गिरावट के बाद हालांकि सोने के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन चांदी का दाम एक बार फिर टूट गया। एमसीएक्स पर सोने की कीमत बिना बदलाव के 51,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही, जबकि चांदी के दाम में 0.22 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


इस तरह चेक करते हैं शुद्धता
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 
विज्ञापन


यहां जानें अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed