फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Latest Rate Upate gold slips silver also down know price before buying

Gold Silver Price Today: सोना आज फिर हुआ सस्ता, चांदी 70 हजार के नीचे लुढ़की, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

Tue, 15 Mar 2022 09:44 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Mar 2022 09:44 AM IST
सार

Gold Silver Latest Rate In INR:  मंगलवार को सोने की कीमत में 0.79 फीसदी की कमी आई और यह 51,892 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। इसके अलावा चांदी का भाव 0.83 फीसदी टूटकर 68,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। बता दें बीते कारोबार दिन भी कीमती धातुओं के दाम में गिरावट आई थी।

 

विज्ञापन
Gold Silver Latest Rate Upate gold slips silver also down know price before buying
सोने-चांदी का दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोने और चांदी के दामों में मंगलवार को भी गिरावट देखने को मिली। अगर आन आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इनके ताजा रेट जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। इस गिरावट के साथ जहां सोना 52 हजार के स्तर नीचे आ गया, जबकि चांदी का दाम भी भारी गिरावट के साथ 70 हजार के नीचे लुढ़क गया। आज सोने की कीमत में 0.79 फीसदी की कमी आई और यह 51,892 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। इसके अलावा चांदी का भाव 0.83 फीसदी टूटकर 68,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। 

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed